ePaper

भारत दौरे के लिये मोंटी पनेसर की सेवाएं लेगा ऑस्ट्रेलिया

Updated at : 17 Jan 2017 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारत दौरे के लिये मोंटी पनेसर की सेवाएं लेगा ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले महीने के भारत दौरे में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है. उसने अब अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने के लिये इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर को स्पिन गेंदबाजी का सलाहकार नियुक्त किया है. सिडनी में क्लब क्रिकेटर के रुप में खेल रहे 34 वर्षीय पनेसर को […]

विज्ञापन

मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अगले महीने के भारत दौरे में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है. उसने अब अपनी तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने के लिये इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर को स्पिन गेंदबाजी का सलाहकार नियुक्त किया है. सिडनी में क्लब क्रिकेटर के रुप में खेल रहे 34 वर्षीय पनेसर को 2012-13 में इंग्लैंड की भारत में खेली गयी श्रृंखला में यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका के कारण चुना गया है. पनेसर ने तब तीन टेस्ट मैचों में 17 विकेट लिये थे.

ऑस्ट्रेलिया में मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पनेसर इस सप्ताह सेंटर आफ एक्सीलेन्स का दौरा करेंगे और वहां बायें हाथ के स्पिनर स्टीव ओ कीफे के अलावा सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ के साथ काम करेंगे. पनेसर की नियुक्ति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाई परफोरमेन्स मैनेजर पैट होवार्ड के कहने पर की गयी है ताकि भारतीय स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा से मिलने वाली चुनौती से पार पाया जा सके.

अश्विन और जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में पांच मैचों में मिलकर 54 विकेट लिये थे. ‘द ऑस्ट्रेलियन’ के अनुसार होवार्ड ने कहा, ‘‘भारत में खेलने को लेकर टीम की तैयारियों के शुरुआत में मोंटी का जुडना अच्छा है. हम चाहते हैं कि बल्लेबाज इस बारे में सोचें कि गेंदबाज क्या करने की कोशिश करेगा और इसमें मोंटी उनकी मदद करेगा. इसके अलावा वह गेंदबाजों की भी मदद करेगा. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola