मैच फिक्सिंग का दाग अब भी अजहरुद्दीन के दामन पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2017 9:10 PM
हैदराबाद : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर लगे मैच फिक्सिंग का दाग अब भी उनके दामन पर लगे हुए हैं. इससे उनका पीछा नहीं छूट रहा है. रह रह कर उन्हें अपना अतित परेशान कर रहा है. भले ही उन्हें इस मामले पर कोर्ट से क्लीन चीट मिल गयी है, लेकिन फिर भी उन्हें […]
हैदराबाद : पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर लगे मैच फिक्सिंग का दाग अब भी उनके दामन पर लगे हुए हैं. इससे उनका पीछा नहीं छूट रहा है. रह रह कर उन्हें अपना अतित परेशान कर रहा है. भले ही उन्हें इस मामले पर कोर्ट से क्लीन चीट मिल गयी है, लेकिन फिर भी उन्हें कई जगहों पर सफाई देनी पड़ती है.
ऐसा ही मामला हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) अध्यक्ष पद के लिये भरे गये नामांकन पत्रों के साथ भी हुआ है. अजहर ने एचसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म भरा था, लेकिन उनके नामांकन को इसलिए नामंजूर कर दिया गया है क्योंकि उनपर मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










