सचिन पर आधारित क्रिकेट गेम लांच, दो मिनट में सीखें ''मास्टर शॉट्स''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2017 7:23 PM
पुणे : डिजिटल एवं टेक्नालॉजी कंपनी ‘जेटसिनथेंसिस’ ने आज अपने गेमिंग वर्ग ‘प्लेईजोन’ के तहत क्रिकेट पर आधारित ‘सचिन सागा वार्म अप’ नाम का का गेम लांच करने की घोषणा की. कंपनी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हुई है जो गेम खेलने में विशेषज्ञता हासिल करने में खिलाडियों को ट्रेनिंग देंगे. ‘सचिन सागा वार्म […]
पुणे : डिजिटल एवं टेक्नालॉजी कंपनी ‘जेटसिनथेंसिस’ ने आज अपने गेमिंग वर्ग ‘प्लेईजोन’ के तहत क्रिकेट पर आधारित ‘सचिन सागा वार्म अप’ नाम का का गेम लांच करने की घोषणा की. कंपनी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ी हुई है जो गेम खेलने में विशेषज्ञता हासिल करने में खिलाडियों को ट्रेनिंग देंगे.
‘सचिन सागा वार्म अप’ एक बल्लेबाजी गेम है, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी असली में भाग ले सकते हैं. दो मिनट के पावरप्ले में यूजर्स को सचिन से सहायता मिलेगी जिसमें वह गेंद की दिशा के आधार पर शाट चयन के बारे में बतायेंगे और गेंद किस प्रकार की है. इस गेम को आठ साल से 45 साल के उम्र के यूजर्स खेल सकते हैं और इसे सात भाषाओं में उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










