आईसीसी रैंकिंग में छाये विराट कोहली, विलियमसन शीर्ष पांच में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 5:11 PM
दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में छाये हुए हैं. क्रिकेट के तीनों प्ररुपों में कोहली टॉप फाइव में मौजूद हैं. टेस्ट और वनडे में नंबर दो पर और टी-20 में टॉप पर कोहली बरकरार हैं. कोहली के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट […]
दुबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग में छाये हुए हैं. क्रिकेट के तीनों प्ररुपों में कोहली टॉप फाइव में मौजूद हैं. टेस्ट और वनडे में नंबर दो पर और टी-20 में टॉप पर कोहली बरकरार हैं. कोहली के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जो क्रिकेट के तीनों प्ररुपों में टॉप फाइव पर मौजूद हैं. आज जारी ट्वेंटी20 रैंकिंग में विलियम्सन चौथे स्थान पर पहुंचकर भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाद आईसीसी रैंकिंग में सभी तीनों प्रारुपों में शीर्ष पांच में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गये.
विलियम्सन ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी श्रृंखला के बाद शीर्ष पांच में जगह बनायी जिसमें उनकी टीम ने 3 – 0 से जीत दर्ज की. विलियम्सन ने नाबाद 73, 12 और 60 रन बनाये और सीरीज में उनका कुल स्कोर 145 रन रहा. इस प्रदर्शन का उन्हें फायदा मिला जिससे वह दो पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










