ब्रूम के शतक से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश का सुपड़ा साफ किया

नेल्सन : नील ब्रूम के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज बांग्लादेश को 67 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. ब्रूम के नाबाद 109 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाये. जवाब में बांग्लादेश ने 23वें […]
नेल्सन : नील ब्रूम के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज बांग्लादेश को 67 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. ब्रूम के नाबाद 109 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाये. जवाब में बांग्लादेश ने 23वें ओवर तक एक विकेट पर 104 रन बना लिये थे लेकिन पूरी टीम 43वें ओवर में 184 रन पर आउट हो गई. उसके आखिरी नौ विकेट 80 रन के भीतर गिर गए. पहला मैच न्यूजीलैंड ने 77 रन से जीता था. आखिरी मैच शनिवार को नेल्सन में खेला जायेगा.
न्यूजीलैंड के लिये कप्तान और अनियमित स्पिनर केन विलियमसन ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये. इससे पहले इमरुल कायेस (59) , तामिम इकबाल और शब्बीर रहमान ने बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत दी थी. इन तीनों के आउट होने के बाद बांग्लादेशी पारी का पतन शुरू हो गया. लोकी फर्ग्युसन ने महमूदुल्लाह (1) को पवेलियन भेजा. वहीं विलियमसन ने शाकिब अल हसन (7) , मुसद्देक हुसैन (3) और तनवीर हैदर (2) को आउट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




