ePaper

‘तैमूर्’ के बाद अब इरफान पठान के बेटे के नाम पर विवाद

Updated at : 28 Dec 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
‘तैमूर्’ के बाद अब इरफान पठान के बेटे के नाम पर विवाद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज इरफान पठान हाल ही में पिता बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्‌वीट करके दी थी. उनके ट्‌वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें यह सलाह दे डाली की कृपया अपने बेटे का नाम याकूब या दाउद मत रख देना. इस ट्‌वीट के जवाब में इरफान ने कुछ ऐसी […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज इरफान पठान हाल ही में पिता बने हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्‌वीट करके दी थी. उनके ट्‌वीट के बाद कुछ लोगों ने उन्हें यह सलाह दे डाली की कृपया अपने बेटे का नाम याकूब या दाउद मत रख देना. इस ट्‌वीट के जवाब में इरफान ने कुछ ऐसी बात कह दी कि पूरा देश उनका दीवाना हो गया है.

इरफान ने ट्‌वीट किया, मेरे बेटे का नाम चाहे जो भी हो, लेकिन वह अपने पापा और बड़े पापा की तरह देश का नाम रौशन करेगा. हालांकि दूसरे ट्‌वीट में इरफान ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम इमरान रखा है.

https://twitter.com/MSDivyanshu/status/811773122106064896
https://twitter.com/MSDivyanshu/status/811773122106064896

गौरतलब है कि इरफान खान 19 दिसंबर को पिता बने थे, उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है. पिता बनने के बाद इरफान बहुत खुश हैं. हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के जन्म के बाद उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन इरफान ने अपने बेटे के नाम को लेकर जो जवाब दिया, वह शानदार है और लोग उनके दीवाने हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola