ePaper

मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ते हैं सहवाग

Updated at : 07 Dec 2016 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढ़ते हैं सहवाग

नयी दिल्ली : सिर्फ प्रशंसक की वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट को पढ़ने का लुत्फ नहीं उठाते बल्कि यह पूर्व क्रिकेटर भी मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढता है. ट्विटर पर सहवाग के मजाकिया और सटीक पोस्ट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. सहवाग ने ‘एजेंडा आज तक’ सत्र के दौरान कहा, ‘‘सोशल मीडिया ऐसा मंच […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सिर्फ प्रशंसक की वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट को पढ़ने का लुत्फ नहीं उठाते बल्कि यह पूर्व क्रिकेटर भी मनोरंजन के लिए अपने ही ट्वीट पढता है. ट्विटर पर सहवाग के मजाकिया और सटीक पोस्ट काफी लोकप्रिय हो रहे हैं.

सहवाग ने ‘एजेंडा आज तक’ सत्र के दौरान कहा, ‘‘सोशल मीडिया ऐसा मंच है जहां आप अपना नजरिया रख सकते हैं और अपने प्रशंसकों से जुड़ सकते हैं. मैंने हमेशा एक चीज में विश्वास रखा है और वह है एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट…एंटरटेनमेंट. जीवन में पहले ही काफी तनाव है. अगर आप किसी को खुश कर सकते हैं और हंसा सकते हो तो इससे बेहतर कुछ नहीं है.”

उन्होंने कहा, ‘‘लोग काफी आम चीजें लिखते हैं. मैंने सोचा कि कुछ ऐसा लिखा जाए जिस पर लोग ध्यान दें. मैं हाल में अभिनेता रणवीर सिंह से मिला और उसने कहा कि वह आधी रात को मेरे ट्वीट पढ़ता है और पलंग पर हंसी से उछलने लगता है.” सहवाग ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे भी मुझे कहते हैं कि आप शानदार हैं. भगवान (सचिन तेंदुलकर) आपकी तारीफ करते हैं. क्या आप इतने अच्छे थे. अब मैं यूट्यूब पर अपनी खुद की बल्लेबाजी के वीडियो देखता हूं और लुत्फ उठाता हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola