चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगा भारत : अनुराग ठाकुर

कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि अगर बोर्ड न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करता है तो भारत को अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी से हटना पड़ेगा. लोढ़ा पैनल द्वारा सुझाये गये सुधारों के अनुसार आईपीएल से पहले या बाद में 15 दिन […]
कोलकाता : बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि अगर बोर्ड न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करता है तो भारत को अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैम्पियंस ट्राफी से हटना पड़ेगा. लोढ़ा पैनल द्वारा सुझाये गये सुधारों के अनुसार आईपीएल से पहले या बाद में 15 दिन की विंडो होनी चाहिए. चैम्पियंस ट्राफी एक से 18 जून तक होनी है और आईपीएल के मई के अंतिम हफ्ते में समाप्त होने की उम्मीद है.
ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि भारत चैम्पियंस ट्राफी में खेलने योग्य होगा या नहीं. अगर आप लोढ़ा समिति की रिपोर्ट के अनुसार चलोगे तो आपको या तो आईपीएल खेलना होगा या फिर चैम्पियंस ट्राफी में. इसलिए बीसीसीआई को इस पर फैसला लेना होगा. ” बढ़ते राजनीति तनाव को देखते हुए जब भारत को पाकिस्तान के अलावा किसी अन्य ग्रुप में शामिल किये जाने के संबंध में सवाल पूछा गया तो ठाकुर ने कहा, ‘‘आईपीएल और चैम्पियंस ट्राफी से पहले आस्ट्रेलियाई सीरीज है. इसलिए बीसीसीआई को फैसला करना होगा कि वे आईपीएल में खेलें या चैम्पियंस ट्राफी में – अगर आपको लोढा समिति की सिफारिशों को पूर्णतया लागू करना है तो आपको इनमें से एक का चयन करना होगा. ” उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान का सवाल तो तब उठेगा जब भारत चैम्पियंस ट्राफी में खेलेगा. ”
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप बीसीसीआई को देखो तो यह सुधारों के बारे में हमेशा खुला है. पिछले 18 महीनों में मैंने पहले क्रिकेट सलाहकार समिति गठित की, सचिन तेंदुकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली को शामिल किया. कोचों का चयन – राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्तीय अधिकारी की नियुक्ति करना. हमने पिछले 18 महीनों में कई कदम उठाये हैं, यह लंबी सूची है. ” उच्चतम न्यायालय की ‘रास्ते पर आओ वर्ना हम तुम्हें रास्ते पर ला देंगे’ की टिप्पणी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह पंक्ति उच्चतम न्यायालय के आदेश में नहीं देखी जैसी कि मीडिया में आयी थी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




