गांगुली ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट से पहले दिया गुरु मंत्र
Updated at : 29 Sep 2016 6:03 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उपमहाद्वीपीय हालात से परेशानी का सामना कर रहे न्यूजीलैंड के खिलाडियों ने आज पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से टिप्स लिये जिन्होंने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर खुशी-खुशी अपनी जानकारी साझा करते हुए विकेट पर कुछ ड्राइव भी करके दिखायी. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) प्रमुख गांगुली न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन […]
विज्ञापन
कोलकाता : उपमहाद्वीपीय हालात से परेशानी का सामना कर रहे न्यूजीलैंड के खिलाडियों ने आज पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से टिप्स लिये जिन्होंने दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर खुशी-खुशी अपनी जानकारी साझा करते हुए विकेट पर कुछ ड्राइव भी करके दिखायी.
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) प्रमुख गांगुली न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन और एक अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ दोस्ताना बातचीत करते दिखे जो इस पूर्व खिलाड़ी की बात पर काफी ध्यान दे रहे थे. गांगुली तेजी से अपने बायें हाथ के स्टांस पर आ गये और सुझाव देने लगे कि ‘वी’ की तरफ कैसे स्ट्रोक्स खेलें और इस तरह के हालात में गेंद किस तरह मूव करती है.
ईडन की पिच तब से खबरों में हैं जब रिपोर्ट आयी थी कि इसमें स्पिन की कमी है क्योंकि आज सुबह घास और काट दी गयी है. गांगुली एक चाबी के साथ पिच का कडापन जांचते दिखे, उन्होंने कहा, ‘‘पहले दो दिनों में गेंद के मूव करने की संभावना है और तीसरे दिन से इसमें उछाल होना चाहिए. हमारे पास बरमूडा घास है जो विकेट को कड़ा बनाती है और गेंद तेजी से जाती है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह तेजी से बढ़ती है और नमी सोख लेती है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




