OMG : युवराज सिंह ने यह क्या कह दिया विराट कोहली के बारे में...

नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की कई खूबियों से उनके फैन वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वह बहुत कंजूस हैं? इस बात का खुलासा किया है मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने. युवराज सिंह ने रेडियो मिर्ची से बातचीत में बताया कि नये खिलाड़ियों में विराट कोहली […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की कई खूबियों से उनके फैन वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वह बहुत कंजूस हैं? इस बात का खुलासा किया है मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने. युवराज सिंह ने रेडियो मिर्ची से बातचीत में बताया कि नये खिलाड़ियों में विराट कोहली बहुत कंजूस हैं, हम जब भी साथ में बाहर जाते हैं, बिल मुझे ही भरना पड़ता है. अगर उससे बिल भरवाना हो, तो उसे बहुत फोर्स करना पड़ता है.
वहीं उन्होंने पुराने खिलाड़ियों में जवागल श्रीनाथ को सबसे कंजूस बताया है. युवी ने बताया कि 15 साल साथ खेलने के बाद श्रीनाथ ने हमें जब पहली बार होटल में दाल-चावल खिलाया तो हम इतने खुश थे कि फोटो ट्वीट भी किया था.
युवी ने आशीष नेहरा की भी पोल खोली और कहा कि वह भी बहुत कंजूस है. उससे खर्च करने को कहो, तो कहता है समझा कर यार बीवी हैं बच्चे हैं मैं ज्यादा खर्च नहीं कर सकता.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




