बाउंसर लगा एंजेलो मैथ्यूज के हेलमेट पर और ह्यूज की मौत की यादें ताजा हो गई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 3:51 PM
दाम्बुला : श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आज बुरी तरह सिहर गए जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान एक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा और खोपडी के पीछे के हिस्से की रक्षा के लिये बनाई गई रक्षात्मक पट्टी टूट गई. कुछ मिनटों के लिये खेल रोकना पडा जब मैथ्यूज को तेज गेंदबाज स्काट बोलैंड की […]
दाम्बुला : श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज आज बुरी तरह सिहर गए जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान एक बाउंसर उनके हेलमेट पर लगा और खोपडी के पीछे के हिस्से की रक्षा के लिये बनाई गई रक्षात्मक पट्टी टूट गई. कुछ मिनटों के लिये खेल रोकना पडा जब मैथ्यूज को तेज गेंदबाज स्काट बोलैंड की गेंद लगी. इससे 2014 में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलीप ह्यूज की मौत की यादें ताजा हो गई.
मैथ्यूज गेंद लगने के बाद काफी देर पर अपना सिर रगडते रहे और उन्हें श्रीलंकाई फिजियो पाल क्लारेनार ने संभाला. अंपायरों ने ड्रिंक्स ब्रेक जल्दी लेने का ऐलान किया लेकिन इसके बाद मैथ्यूज हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










