अब टीम इंडिया के लिए फोन पर उपलब्ध रहेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

लंदन : सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले को बेहतरीन खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह खिलाडियों को सिखाएंगे कि मैच में महत्वपूर्ण मौकों को कैसे अपने पक्ष में किया जाता है. तेंदुलकर के अलावा एक अन्य पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनके साथी बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण उस तीन सदस्यीय […]
लंदन : सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के नवनियुक्त कोच अनिल कुंबले को बेहतरीन खिलाड़ी करार देते हुए कहा कि वह खिलाडियों को सिखाएंगे कि मैच में महत्वपूर्ण मौकों को कैसे अपने पक्ष में किया जाता है. तेंदुलकर के अलावा एक अन्य पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनके साथी बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण उस तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य थे जिन्होंने कुंबले को कोच चुना.
सचिन तेंदुलकर आज भले ही टीम का हिस्सा ना हो, लेकिन उनकी सलाह टीम के खिलाड़ी कभी भी ले सकते हैं. सचिन ने कहा है कि वे टीम के खिलाड़ी के लिए बड़े भाई की तरह हैं उन्होंने अपना नंबर सब को दिया है ताकि वे सब उनसे कभी भी बात कर सकते हैं. हालांकि इस मामले में उन्होंने ज्यादा कुछ खुलासा करने से मना कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




