भारत का वेस्टइंडीज दौरा, अभ्यास मैच ड्रा

बासेटेरे : स्पिनर अमित मिश्रा के चार विकेट के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन से वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच आज ड्रा पर छूटा. शाइ होप का नाबाद शतक दूसरे और आखिरी दिन मेजबान पारी का आकर्षण रहा. मैच खत्म होने पर वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सात […]
बासेटेरे : स्पिनर अमित मिश्रा के चार विकेट के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन से वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच आज ड्रा पर छूटा. शाइ होप का नाबाद शतक दूसरे और आखिरी दिन मेजबान पारी का आकर्षण रहा. मैच खत्म होने पर वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने सात विकेट पर 281 रन बनाये थे.
भुवनेश्वर कुमार और चोट के बाद लौटे मोहम्मद शमी ने आगाज अच्छा किया लेकिन लय कायम नहीं रख सके. कुमार ने मेजबान कप्तान लियोन जानसन को पवेलियन भेजा. दूसरी ओर शमी ने आफ स्टम्प के बाहर बल्लेबाजों को परेशान किया. इसके बाद हालांकि भारतीय गेंदबाज दिशाहीन हो गए. उन्होंने आफ स्टम्प से बाहर गेंदबाजी की जिसके बाद विराट कोहली ने ईशांत शर्मा और उमेश यादव को उतारा. इन दोनों को भी कामयाबी नहीं मिली. लंच से पहले मिश्रा ने तीन ओवर फेंके और लंच के बाद मिश्रा ने चंद्रिका को आउट किया. इसके बाद जर्मेन ब्लैकवुड अगली गेंद पर स्टम्प आउट हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




