ePaper

टेस्‍ट मैच में रुचि बरकरार रखनी है तो दिन-रात्रि ही भविष्य : कुंबले

Updated at : 05 Jul 2016 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
टेस्‍ट मैच में रुचि बरकरार रखनी है तो दिन-रात्रि ही भविष्य : कुंबले

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने आज स्पष्ट किया कि ‘गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच’ में ‘अब भी काफी समय लगेगा’ लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अगर लंबे प्रारुप में क्रिकेट प्रेमियों की रुचि बरकरार रखनी है तो दिन-रात्रि टेस्ट ही भविष्य है. जब यह पूछा गया कि भारतीय स्पिनर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने आज स्पष्ट किया कि ‘गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच’ में ‘अब भी काफी समय लगेगा’ लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अगर लंबे प्रारुप में क्रिकेट प्रेमियों की रुचि बरकरार रखनी है तो दिन-रात्रि टेस्ट ही भविष्य है. जब यह पूछा गया कि भारतीय स्पिनर गुलाबी कूकाबूरा गेंद से उपमहाद्वीप की पिचों पर कैसा प्रदर्शन करेंगे तो मुख्य कोच कुंबले ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान इस बात पर है कि उनके खिलाड़ी वेस्टइंडीज में ‘लाल ड्यूक्स’ गेंदों के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर सवाल-जवाब सत्र के दौरान सवाल के जवाब में कुंबले ने कहा, ‘‘जहां तक मुझे पता है हमने अब तक गुलाबी गेंद के बारे में विचार नहीं किया है. इसमें अब भी लंबा समय है. हम वेस्टइंडीज में ड्यूक्स की लाल गेंदों से खेलेंगे. मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहता हूं.

हमारे लिए वेस्टइंडीज श्रृंखला महत्वपूर्ण है. हम पिछले छह दिन से लाल ड्यूक्स गेंदों से अभ्यास (बेंगलुरु में एनसीए में) कर रहे हैं. जब गुलाबी गेंद से खेलना होगा तो हम गुलाबी गेंद पर ध्यान देने लगेंगे.” भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजी और आईसीसी की प्रतिष्ठित क्रिकेट समिति के अध्यक्ष कुंबले ने हालांकि स्वीकार किया कि दिन-रात्रि टेस्ट आगे बढ़ने का रास्ता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर दिन-रात्रि (टेस्ट) क्रिकेट का समर्थन करुंगा. हमें टेस्ट क्रिकेट में दर्शकों को वापस लाने के लिए चाहे तो करना पड़े… कम से कम यह भविष्य है. दिन-रात्रि मैचों में लोग आफिस काम करने के बाद स्टेडियम आ सकते हैं.” कुंबले ने विराट कोहली को शानदार बल्लेबाज और कप्तान भी करार दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विराट के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं. मैंने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर में उसे अंडर 19 के रुप में देखा है. पिछले कुछ वर्षों में वह काफी परिपक्व हुआ है. वह शानदार बल्लेबाज और कप्तान है. वह काफी आक्रामक है और मैं भी. मैं उसके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं.” कुंबले ने साथ ही उम्मीद जताई कि रविंद्र जडेजा कैरेबियाई पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘जडेजा शानदार आलराउंडर है. मैंने उसकी गेंदबाजी को लेकर उसके साथ बात की. मुझे लगता है कि अपनी गेंदबाजी के साथ वह शानदार काम कर सकता है और वेस्टइंडीज के हालात में प्रभावी हो सकता है जो भारतीय हालात से काफी समान हैं. मैंने उसकी बल्लेबाजी क्षमता को लेकर भी बात की है क्योंकि वह काफी रन बना सकता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola