ePaper

प्लेआफ में पहुंचने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगे : जैसन होल्डर

Updated at : 20 May 2016 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेआफ में पहुंचने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगे : जैसन होल्डर

कानपुर : पिछले दो मैचों में हार से प्लेआफ में पहुंचने की दौड़ में पिछडी कोलकाता नाइटराइडर्स के आलराउंडर जैसन होल्डर ने स्वीकार किया अब उनकी टीम के लिए लीग चरण का आखिरी मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है और उन्हें अब पिछली पराजयों को भुलाकर पूरी तरह से इस पर ध्यान केंद्रित […]

विज्ञापन

कानपुर : पिछले दो मैचों में हार से प्लेआफ में पहुंचने की दौड़ में पिछडी कोलकाता नाइटराइडर्स के आलराउंडर जैसन होल्डर ने स्वीकार किया अब उनकी टीम के लिए लीग चरण का आखिरी मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है और उन्हें अब पिछली पराजयों को भुलाकर पूरी तरह से इस पर ध्यान केंद्रित करना होगा.

एक समय प्लेआफ में जगह बनाने के लिए बेहतर स्थिति में दिख रही केकेआर की टीम को कल यहां गुजरात लायंस के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले उसे रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से पराजय झेलनी पड़ी थी. उसके अब 13 मैचों में 14 अंक हैं. उसे अपना आखिरी मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स पर खेलना है.

होल्डर ने कल रात मैच के बाद संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘‘हमारी टीम ने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इससे हम निराश नही हैं. हम अगले आखिरी मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और यह प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से होगा। हम अपनी टीम को प्लेआफ तक ले जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. ” उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरी उम्मीद है कि हम अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच जीतकर टीम को अंतिम चार में ले जाने में सफल रहेंगे.

” गुजरात लायंस के खिलाफ मैच के बारे में वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने टास और विपक्षी टीम की अच्छी गेंदबाजी को भी अपनी टीम की हार का कारण बताया.होल्डर ने कहा, ‘‘ग्रीन पार्क की पिच पर टास भी एक अहम कारक रहा. अगर हमारी टीम टास जीत जाती तो वह पहले गेंदबाजी करती क्योंकि ग्रीन पार्क का विकेट काफी अच्छा था और वह गेंदबाजों की मदद कर रहा था। पिच पर शुरु में गेंद स्विंग कर रही थी लेकिन एक पारी के बाद पिच का मिजाज बदल गया. गुजरात की टीम ने टास जीतने का फायदा उठाया और उसने पहले बेहतर गेंदबाजी की.

हमारी टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पायी.” उन्होंने गुजरात की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाया और बेहतर गेंदबाजी की और हमारी टीम के बल्लेबाजों को टिककर नहीं खेलने दिया. ” होल्डर से पूछा गया कि क्या केकेआर की गेंदबाजी कमजोर रही, उन्होंने कहा, ‘‘अगर टास हमारी टीम जीतती तो हम भी पहले गेंदबाजी करते और हमारे गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन करते लेकिन बाद में दूसरी पारी में स्विंग नहीं मिल रही थी इसलिए हमारे गेंदबाज उतनी अच्छी गेंदबाजी नही कर पाये जैसे कि गुजरात लायन्स के गेंदबाजों ने की. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola