ePaper

इंजमाम ने की तेज पिचों की मांग

Updated at : 20 May 2016 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
इंजमाम ने की तेज पिचों की मांग

कराची : पाकिस्तान के नये मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अगले महीने के इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के लिए तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों की मांग की है. इंग्लैंड का घरेलू परिस्थितियों में शानदार रिकार्ड को देखते हुए इंजमाम ने पीसीबी के मुख्य क्यूरेटर से कहा कि लाहौर में 29 मई से शिविर में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के नये मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अगले महीने के इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के लिए तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचों की मांग की है. इंग्लैंड का घरेलू परिस्थितियों में शानदार रिकार्ड को देखते हुए इंजमाम ने पीसीबी के मुख्य क्यूरेटर से कहा कि लाहौर में 29 मई से शिविर में जाने वाले खिलाडियों को तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचें मुहैया करायी जानी चाहिए.

उसी तरह की पिचें जैसी उन्हें इंग्लैंड में मिलने की संभावना है. पीसीबी सूत्रों ने कहा, ‘‘इंजी ने इंग्लैंड टीम के रिकार्ड विशेषकर घरेलू सरजमीं पर उसके अच्छे प्रदर्शन पर गौर किया. वह जानते हैं कि इंग्लैंड ने 2014 में भारत को 3-1 से हराया जबकि उसके पास मजबूत बल्लेबाजी थी.”

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य चयनकर्ता जानते हैं कि पाकिस्तान 2012 – 13 के बाद पहली बार एशिया और मध्यपूर्व से बाहर टेस्ट श्रृंखला खेलेगा और पाकिस्तानी खिलाडी इंग्लैंड की परिस्थितियों से कैसे सामंजस्य बिठाते हैं इस पर श्रृंखला का परिणाम निर्भर करेगा. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola