युवराज सिंह ने बताया क्यों खास हैं रोहित-कोहली, साथ ही टीम इंडिया को दी ये सलाह

Updated:
विज्ञापन

युवराज सिंह (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Yuvraj Singh Star Sports interview: युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर सलाह दी है. जानिए क्या कहा दिग्गज खिलाड़ी ने.

विज्ञापन

Yuvraj Singh Star Sports interview: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वह अनुभवी खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर स्पष्टता बनाए. युवराज का मानना है कि बड़े टूर्नामेंटों, खासकर वर्ल्ड कप जैसे मंचों पर अनुभव की भूमिका बेहद अहम होती है और टीम में युवा जोश के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन जरूरी है.

विज्ञापन

युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में क्या कहा

लॉर्ड्स वनडे से पहले घंटी बजाने वाले युवराज ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि टीम चयन का फैसला पूरी तरह मैनेजमेंट का अधिकार है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "टीम में अनुभव होना जरूरी है. आप सिर्फ युवा खिलाड़ियों के साथ नहीं जा सकते और न ही केवल अनुभवी खिलाड़ियों से टीम बन सकती है. दोनों का संतुलन जरूरी है. अगर आपको वर्ल्ड कप खेलना है तो खिलाड़ियों को अभी से सुरक्षा और भरोसा देना होगा."

रोहित और विराट के बारे में क्या कहा

युवराज ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को जो योगदान दिया है, उसकी बराबरी करना आसान नहीं है. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों और मैच जिताने की क्षमता की जमकर तारीफ की. युवराज ने कहा, "विराट और रोहित ने भारत के लिए जो किया है, वह बेमिसाल है. उन्होंने कितने शतक लगाए हैं, कितने मैच जिताए हैं और बतौर खिलाड़ी व कप्तान उनका योगदान शानदार रहा है." हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद और भविष्य की योजना को लेकर स्पष्टता बेहद जरूरी है.

रोहित के भविष्य पर उठ रहे सवाल

हाल के दिनों में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित शर्मा को वनडे टीम की भविष्य की योजनाओं में जगह नहीं मिल सकती है. लॉर्ड्स वनडे को उनके करियर का आखिरी वनडे भी बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. रोहित की फॉर्म और फिटनेस को लेकर सवाल उठे हैं. वहीं चयन समिति ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद उन्हें वनडे कप्तानी से हटाने का फैसला किया. उनकी जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया.

2017 और 2019 के दौर को याद कर बोले युवराज

युवराज सिंह खुद भी अपने करियर में ऐसे दौर का सामना कर चुके हैं. 2017 में उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था और 2019 विश्व कप टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी. इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. युवराज ने कहा कि मीडिया और बाहरी दबाव हमेशा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उम्र को लेकर सवाल उठाते रहेंगे, लेकिन टीम को अपने फैसलों में स्पष्ट रहना चाहिए.

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास

2025 में रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उन्होंने खुद को सिडनी टेस्ट से बाहर रखा था. इसके कुछ महीने बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया. रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की कोशिश के संकेत भी दिए थे और रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था, लेकिन उनका टेस्ट करियर बिना किसी विदाई मुकाबले के समाप्त हो गया.

इसे भी पढ़े- LPL 2026: जाफना किंग्स के सह-मालिक मनजोत कालरा न्यायिक हिरासत में, मैच फिक्सिंग का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola