भारत ने रचा इतिहास, T20I में 200वीं जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारतीय टीम ने 200 टी20I जीत के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. भारत ने यह उपलब्धि 291 मैचों में हासिल की. जानें टीम इंडिया के 200 जीत तक पहुंचने का पूरा सफर.

विज्ञापन

India 200 T20I Win: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराकर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. भारतीय टीम टी20I क्रिकेट में 200वीं जीत दर्ज की. इसके साथ ही टी20आई क्रिकेट में 200 मैच जीने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

विज्ञापन

भारत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि टीम ने यह मुकाम महज 291 टी20I मैचों में हासिल किया है. भारत ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी T20I यात्रा शुरू की थी और करीब दो दशक बाद 200 जीत के आंकड़े तक पहुंच गया.

200वीं जीत के साथ भारत ने बनाया ये रिकॉर्ड

भारत की T20I में पहली जीत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में आई थी. इसके बाद टीम ने 50, 100 और 150 जीत के आंकड़े भी पार किए. भारत ने 2017 में श्रीलंका को हराकर 50वीं T20I जीत हासिल की थी. 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 100वीं जीत मिली. इसके बाद 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने 150वीं जीत पूरी की. अब जापान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने 200 जीत भी पूरी कर ली.

जीत का पड़ावविपक्षी टीमसाल
पहली T20I जीतदक्षिण अफ्रीका2006
50वीं जीतश्रीलंका2017
100वीं जीतवेस्टइंडीज2022
150वीं जीतऑस्ट्रेलिया2024
200वीं जीतजापान2026

भारत ने तेजी से पूरे किए जीत के आंकड़े

भारत को अपनी पहली 50 टी20I जीत के लिए 83 मैच खेलने पड़े थे. इसके बाद 100 जीत तक पहुंचने में 72 मैच लगे. 100 से 150 जीत तक पहुंचने के लिए भारत ने 70 मैच खेले. वहीं 150 से 200 जीत तक पहुंचने में सिर्फ 66 मैच लगे. भारत ने अपनी आखिरी 50 जीत सबसे कम मैचों में पूरी की.

ये भी पढ़ें: India vs Japan Result: 32 बनाम 30 रन...सांसे थाम देने वाले मैच में जापान से जैसे-तैसे जीता भारत

पाकिस्तान से काफी आगे भारत

T20I में सबसे ज्यादा जीत के मामले में भारत के बाद पाकिस्तान का नंबर आता है. पाकिस्तान ने 299 टी20I मैचों में 174 जीत दर्ज की हैं. भारत ने 291 मैचों में ही 200 जीत पूरी कर ली हैं. न्यूजीलैंड 137 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है. दक्षिण अफ्रीका ने 131 और इंग्लैंड ने 130 T20I मैच जीते हैं.

जापान के खिलाफ सिर्फ 2 रन से मिली जीत

भारत की 200वीं जीत आसान नहीं थी. बारिश के कारण मैच को सिर्फ 5-5 ओवर का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 ओवर में 32 रन बनाए. इसके जवाब में जापान की टीम 30 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला सिर्फ 2 रन से जीता और इसी जीत के साथ 200 T20I जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

2006 से 2026 तक का सफर

भारत ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला T20I मैच खेला था. करीब 20 साल बाद टीम इंडिया ने इसी फॉर्मेट में 200 जीत पूरी कर ली हैं. भारत अब पुरुष T20I क्रिकेट में 200 मैच जीतने वाली पहली टीम है.

ये भी पढ़ें: India vs Japan T20I: आखिर कौन है ये 17 साल का गेंदबाज, जिसने पहले ओवर में अभिषेक को Duck पर तो दूसरे में श्रेयस को बनाया अपना शिकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola