संन्यास के बाद अपनी बायोपिक बनायेंगे युवराज सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2016 4:20 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नयी पारी खेलने की तैयारी में हैं. युवराज सिंह अब क्रिकेट से हटकर फिल्मों की दुनिया में इंट्री करने की सोच रहे हैं. दरअसल युवराज सिंह अपने क्रिकेट जीवन से जुड़ी फिल्म तैयार करने पर […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से बाहर भी एक नयी पारी खेलने की तैयारी में हैं. युवराज सिंह अब क्रिकेट से हटकर फिल्मों की दुनिया में इंट्री करने की सोच रहे हैं. दरअसल युवराज सिंह अपने क्रिकेट जीवन से जुड़ी फिल्म तैयार करने पर विचार कर रहे हैं.
हालांकि उन्होंने कहा कि वो अपनी बायोपिक पर काम क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद करेंगे. अभी वो केवल क्रिकेट पर ही ध्यान दे रहे हैं. युवराज सिंह ने कहा, वो भी क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन की तरह क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अपनी बायोपिक बनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










