ePaper

जानें, हेजेल संग शादी कर हनीमून कहां मनाना चाहते हैं युवराज सिंह

Updated at : 11 Apr 2016 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, हेजेल संग शादी कर हनीमून कहां मनाना चाहते हैं युवराज सिंह

नयी दिल्ली :भारतीय क्रिकेटर के स्टार युवराज सिंह जल्दी ही अपनी मंगेतर हेजेल कीच से शादी करने वाले हैं. इनदोनों ने पिछले साल सगाई की थी. हालांकि अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन युवराज ने वेबसाइट पिंक विला डॉट कॉम से बातचीत में बताया है कि उनकी शादी हिंदू और सिख रीति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :भारतीय क्रिकेटर के स्टार युवराज सिंह जल्दी ही अपनी मंगेतर हेजेल कीच से शादी करने वाले हैं. इनदोनों ने पिछले साल सगाई की थी. हालांकि अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन युवराज ने वेबसाइट पिंक विला डॉट कॉम से बातचीत में बताया है कि उनकी शादी हिंदू और सिख रीति रिवाज से होगी. उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके साथी अंगद बेदी इस खास दिन को यादगार बनायेंगे. वहीं हेजेल ने बताया कि उनकी बहन उनके लिए सारी प्लानिंग कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/BEAMPYYi-12/

साथ ही हेजेल की दो दोस्त बरुणा और इनसिया भी उनके लिए तैयारी करने में जुटी हैं. हेजेल ने बताया कि वे चाहती हैं कि वे दोनों हवाई द्वीप (अमेरिका) पर हनीमून के लिए जायें. वहीं युवराज चाहते हैं कि किसी अच्छे समुद्र तट पर चला जाये. वह ‘बोरा बोरा’ या मालदीव जाना चाहते हैं.

https://www.instagram.com/p/BDGZOD6C-6u/

युवराज सिंह ने पिछले साल हेजेल कीच से सगाई की और वे दोनों अकसर अपने भावनाओं की अभिव्यक्ति सोशल मीडिया पर करते रहे हैं. युवराज की मां शबनम ने कहा था कि अच्छी लड़की मिलते ही युवराज सिंह शादी करेंगे और हेजेल से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि फाइनली अच्छी लड़की मिल गयी है और युवी शादी करेंगे. कैंसर से पीड़ित होने के बाद युवराज सिंह ने शादी का निर्णय करने में काफी समय लगाया है.

https://www.instagram.com/p/BBwksFKi-xH/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola