जानें, हेजेल संग शादी कर हनीमून कहां मनाना चाहते हैं युवराज सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 11:15 AM
नयी दिल्ली :भारतीय क्रिकेटर के स्टार युवराज सिंह जल्दी ही अपनी मंगेतर हेजेल कीच से शादी करने वाले हैं. इनदोनों ने पिछले साल सगाई की थी. हालांकि अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन युवराज ने वेबसाइट पिंक विला डॉट कॉम से बातचीत में बताया है कि उनकी शादी हिंदू और सिख रीति […]
नयी दिल्ली :भारतीय क्रिकेटर के स्टार युवराज सिंह जल्दी ही अपनी मंगेतर हेजेल कीच से शादी करने वाले हैं. इनदोनों ने पिछले साल सगाई की थी. हालांकि अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन युवराज ने वेबसाइट पिंक विला डॉट कॉम से बातचीत में बताया है कि उनकी शादी हिंदू और सिख रीति रिवाज से होगी. उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके साथी अंगद बेदी इस खास दिन को यादगार बनायेंगे. वहीं हेजेल ने बताया कि उनकी बहन उनके लिए सारी प्लानिंग कर रही हैं.
https://www.instagram.com/p/BEAMPYYi-12/
साथ ही हेजेल की दो दोस्त बरुणा और इनसिया भी उनके लिए तैयारी करने में जुटी हैं. हेजेल ने बताया कि वे चाहती हैं कि वे दोनों हवाई द्वीप (अमेरिका) पर हनीमून के लिए जायें. वहीं युवराज चाहते हैं कि किसी अच्छे समुद्र तट पर चला जाये. वह ‘बोरा बोरा’ या मालदीव जाना चाहते हैं.
https://www.instagram.com/p/BDGZOD6C-6u/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










