कोहली नंबर तीन पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : वार्न
Updated at : 01 Apr 2016 5:43 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के अनुसार आईसीसी विश्व टी20 से पहले खिताब के प्रबल दावेदार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मूल नियमों की अनदेखी की भारी कीमत टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकानी पड़ी. वार्न ने आज यहां एक समारोह में कहा, ‘‘टूर्नामेंट से पहले मैंने खिताब के दावेदार […]
विज्ञापन
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के अनुसार आईसीसी विश्व टी20 से पहले खिताब के प्रबल दावेदार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में मूल नियमों की अनदेखी की भारी कीमत टूर्नामेंट से बाहर होकर चुकानी पड़ी. वार्न ने आज यहां एक समारोह में कहा, ‘‘टूर्नामेंट से पहले मैंने खिताब के दावेदार के तौर पर भारत का समर्थन किया था लेकिन कल उन्होंने मूल नियमों की अनदेखी की.
दो नोबाल और ओस के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा. ‘ भारत ने विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर दो विकेट पर 192 रन बनाये लेकिन आर अश्विन और हार्दिंक पंड्या की नोबाल से लेंडल सिमन्स दो बार आउट होने से बचे. इससे वेस्टइंडीज सात विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहा.
वार्न ने कोहली की नाबाद 89 रन की पारी के बारे में कहा, ‘‘विराट कोहली ने कल शानदार प्रदर्शन किया. वह नंबर तीन पर टी20 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि 192 अच्छा स्कोर है लेकिन टी20 में कुछ भी हो सकता है. जब क्रिस गेल सस्ते में आउट हो गया तब मुझे लगा कि भारत जीत जाएगा. लेकिन श्रेय वेस्टइंडीज को जाता है और अब मेरी निगाह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल पर है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




