युवराज के पिता योगराज सिंह को धौनी ने इस तरह दिया जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 5:54 PM
मोहाली : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर लगातार हमला करने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को धौनी ने करारा जवाब दिया है. धौनी ने उन्हें अपनी बातों से नहीं बल्कि कुछ अगल अंदाज में जवाब दिया. दरअसल योगराज सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में महेंद्र सिंह धौनी […]
मोहाली : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर लगातार हमला करने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को धौनी ने करारा जवाब दिया है. धौनी ने उन्हें अपनी बातों से नहीं बल्कि कुछ अगल अंदाज में जवाब दिया. दरअसल योगराज सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार के साथ बातचीत में महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ जमकर हमला बोला था. उन्होंने अपने बेटे युवराज सिंह को लेकर धौनी पर आरोपों की बौछार कर दी थी.
योगराज सिंह ने कहा था कि टीम इंडिया में उनके बेटे युवराज के साथ नाइंसाफी हो रही है. धौनी उन्हें 7 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज रहे हैं. साथ ही उन्हें टर्न कर रही पिच पर गेंदबाजी भी नहीं दे रहे हैं. योगराज ने गाली देते हुए कहा था कि आखिर कप्तान धौनी साबित क्या करना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










