इंग्लैंड को लगा झटका, राय और विली पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना
Updated at : 27 Mar 2016 4:39 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन राय और तेज गेंदबाज डेविड विली पर कल यहां श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है. श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंद में 42 रन की पारी खेलने वाले राय को खिलाडियों और खिलाडियों के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन राय और तेज गेंदबाज डेविड विली पर कल यहां श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है.
श्रीलंका के खिलाफ 39 गेंद में 42 रन की पारी खेलने वाले राय को खिलाडियों और खिलाडियों के सहायक स्टाफ से संबंधित आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध जताने से संबंधित है.
राय ने 13वें ओवर में पगबाधा आउट दिए जाने के बाद दो मौकों पर विरोध दर्ज किया जिसके लिए उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. इस बल्लेबाज ने पहले तो आउट दिए जाने के बाद अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और इसके बाद मैदान से बाहर आते हुए अपना बल्ला और हेलमेट फेंक दिया.
मैच में 26 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले विली को संहिता के नियम 2.1.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान ऐसी भाषा, काम या इशारा करने से जुडा है जिससे किसी का अनादर हो या आउट होने वाले बल्लेबाज को उसके आउट होने पर आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसाए.
विली ने तीसरे ओवर में मिलिंदा श्रीवर्दने के आउट होने के बाद अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और बल्लेबाज को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया. इस अपराध के लिए विली पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.
मैच के बाद दोनों खिलाडियों ने अपने अपराध स्वीकार किया और मैच रैफरी जैफ क्रो द्वारा दी सजा भी स्वीकार की जिससे औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायरों पाल रीफेल और रोड टकर, तीसरे अंपायर क्रिस गफाने और चौथे अंपायर एस रवि ने यह आरोप लगाए थे. लेवल एक के सभी पहले अपराधों के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50 प्रतिशत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




