सौम्य सरकार ने हाफिज का लपका अविश्वसनीय कैच, देखकर आप रह जाएंगे दंग
Updated at : 17 Mar 2016 7:57 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गये मैच में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी सौम्य सरकार ने एक अविश्वसनीय कैच लपका. कैच इतना उम्दा था कि क्रिकेट के इतिहास में इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज ने 17वें ओवर में […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गये मैच में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी सौम्य सरकार ने एक अविश्वसनीय कैच लपका. कैच इतना उम्दा था कि क्रिकेट के इतिहास में इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज ने 17वें ओवर में अराफात सनी की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उठाकर मारा. शॉट इतनी तेज खेली गयी थी कि सभी ने समझ लिया गेंद हवाई यात्रा करते हुए बाउंडरी लाइन के बाहर चली गयी, लेकिन वैसा नहीं हुआ.

सौम्य सरकार ने अपना बेहतरीन फिल्डिंग का मुजायरा करते हुए कैच लपक लिया. सरकार ने बाउंडरी से बाहर जाती हुई गेंद को पहले हाथ से उछाल दिया और खुद बाउंडरी के बाहर चले गये. फिर मैदान पर वापस आते हुए गेंद को लपक लिया. हालांकि सौम्य सरकार की बेहतरीन प्रयास ने भी बांग्लादेश को जीत नहीं दिला पायी. लेकिन उनके कैच को लंबे समय तक लोग याद रखेंगे जरूर. गौरतलब हो कि कल के मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 55 रन से हरा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




