राजनयिकों को वीजा नहीं मिलने से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया
Updated at : 16 Mar 2016 5:01 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करके दिल्ली स्थित अपने पांच राजनयिकों को कोलकाता में टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच देखने जाने की अनुमति नहीं देने के भारत सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई. भारत ने पाकिस्तान के सात में से पांच राजनयिकों को यात्रा की अनुमति नहीं दी थी क्योंकि […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने आज भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करके दिल्ली स्थित अपने पांच राजनयिकों को कोलकाता में टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच देखने जाने की अनुमति नहीं देने के भारत सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई. भारत ने पाकिस्तान के सात में से पांच राजनयिकों को यात्रा की अनुमति नहीं दी थी क्योंकि उनके आईएसआई और रक्षा संगठनों से ताल्लुकात पाये गए हैं.
सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने उप उच्चायुक्त जेपी सिंह को तलब करके उनसे कहा कि दूसरे राजनयिकों को भी यात्रा की अनुमति मिलनी चाहिये थी क्योंकि वे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हौसलाअफजाई के लिये जा रहे थे. दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सूत्रों ने कहा कि यात्रा की अनुमति नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा ,‘‘ भारत विश्व कप का मेजबान होने के बावजूद अपने दायित्व नहीं निभा रहा है और बाधायें पैदा कर रहा है.” भारत और पाकिस्तान 19 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




