मर क्यों नहीं जाते, IPL में कोरोना होने पर वरुण चक्रवर्ती को मिली थी गाली, छलका दर्द

वरुण चक्रवर्ती, Pic- Social Media/X
Varun Chakaravarthy on Covid: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर को याद किया है. उन्होंने बताया कि आईपीएल 2021 के दौरान कोरोना पाजिटिव होने पर फैंस ने उन्हें बहुत गालियां दी थीं. टूर्नामेंट रुकने से लोग इतने नाराज थे कि उन्हें जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी थीं.
Highlights
Varun Chakaravarthy on Covid: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे वरुण चक्रवर्ती ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के एक बहुत ही डरावने समय को याद किया है. वरुण ने बताया कि साल 2021 के आईपीएल के दौरान जब वह कोरोना पाजिटिव हो गए थे, तब उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत गालियां पड़ी थीं. फैंस ने उन्हें जान से मारने की धमकियां तक दे डाली थीं. यह सब इसलिए हुआ था क्योंकि उनके संक्रमित होने के कारण आईपीएल को बीच में ही रोकना पड़ गया था.
29 मैचों के बाद रुका था आईपीएल
पांच साल पहले की बात है. मई 2021 में भारत में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा था. लोग अपने घरों में बंद थे. उस समय आईपीएल का आयोजन बहुत कड़े नियमों के साथ बायो-बबल के अंदर किया जा रहा था. टूर्नामेंट में 29 मैच बिना किसी रुकावट के पूरे हो चुके थे. लेकिन तभी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कोरोना की एंट्री हो गई. वरुण चक्रवर्ती इस वायरस का शिकार होने वाले पहले खिलाड़ी बने. उनके साथ तेज गेंदबाज संदीप वारियर भी पाजिटिव पाए गए थे. इस कारण बोर्ड को तुरंत कड़ा फैसला लेना पड़ा.
कंधे के स्कैन के लिए गए थे अस्पताल
अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का 30वां मैच खेला जाना था. लेकिन दोनों खिलाड़ियों के संक्रमित होने की वजह से इस मैच को टालना पड़ा. उस समय की रिपोर्ट के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती के कंधे में दर्द था. वह चोट का स्कैन कराने के लिए तय किए गए सुरक्षित रास्ते से अस्पताल गए थे. ऐसा माना जाता है कि अस्पताल में ही वह किसी तरह इस खतरनाक वायरस के संपर्क में आ गए और बीमार पड़ गए.
फैंस ने कहा था- तुम मर क्यों नहीं जाते
यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते हुए वरुण ने उस मुश्किल समय के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि जब उन्हें कोरोना हुआ तो पूरे टूर्नामेंट पर ब्रेक लग गया. उस समय लाकडाउन में आईपीएल ही एक ऐसी चीज थी जिससे लोग घर बैठे अपना मनोरंजन कर रहे थे. जब टूर्नामेंट बंद हुआ तो लोग बहुत गुस्सा हो गए. उन्होंने सारा दोष वरुण पर डाल दिया. वरुण ने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए मरने की दुआ मांग रहे थे जो उनके लिए एक बहुत बुरा अनुभव था.
दूसरी टीमों में भी सामने आए थे मामले
वरुण के संक्रमित होने के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए. यह वायरस दूसरी टीमों के कैंप में भी पहुंचने लगा. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन की टेस्ट रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई. खतरा इतना बढ़ गया था कि दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को सुरक्षा के लिहाज से तुरंत क्वारंटाइन करना पड़ा. हर तरफ डर का माहौल बन गया था और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा.
यूएई में पूरा हुआ था टूर्नामेंट
जब एक के बाद एक कई लोग इस बीमारी की चपेट में आने लगे तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया. बोर्ड नहीं चाहता था कि किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ की जान खतरे में पड़े. इसके बाद टूर्नामेंट को कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया. बाद में जब हालात थोड़े सामान्य हुए तो आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई में कराए गए. यह मैच 19 सितंबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चले थे और तब जाकर टूर्नामेंट सफल हो पाया.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026 के बीच लंदन जाने की मांग पर विराट कोहली ने खुद बताई सच्चाई
PSL को लगा झटका, श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने IPL 2026 में की धांसू एंट्री
इस बार नंबर 6, IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा की हुंकार, हार्दिक के सामने किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




