संन्यास के सवाल पर बोले धौनी, बार-बार पूछने से जवाब नहीं बदलेगा

Updated at : 22 Feb 2016 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
संन्यास के सवाल पर बोले धौनी, बार-बार पूछने से जवाब नहीं बदलेगा

कोलकाता : अपने संन्यास को लेकर चल रही अटकलबाजियों से परेशान भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर भड़क गए. संन्यास को लेकर किए गए सवाल पर रविवार को धौनी ने कहा कि प्रत्येक मंच पर उनसे इस तरह के सवाल किये जाने से उनका ‘काफी वक्त’ तक […]

विज्ञापन

कोलकाता : अपने संन्यास को लेकर चल रही अटकलबाजियों से परेशान भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर भड़क गए. संन्यास को लेकर किए गए सवाल पर रविवार को धौनी ने कहा कि प्रत्येक मंच पर उनसे इस तरह के सवाल किये जाने से उनका ‘काफी वक्त’ तक खेलना जारी रखने की योजना नहीं बदलेगी. धौनी ने एशिया कप टी20 के लिये टीम के बांग्लादेश रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि मैंने कोई बात एक महीने या 15 दिन पहले कही तो अब जवाब नहीं बदलेगा. यह मायने नहीं रखता कि मैं कहां बोल रहा हूं. जवाब तब भी एक जैसा ही होगा. यह उसी तरह से सरल है जैसे कोई पूछे कि तुम्हारा नाम क्या है और मैं कहूंगा महेंद्र सिंह धौनी. यह काफी वक्त तक एक जैसा ही रहेगा जब तक आप मुझे नया प्रारुप नहीं देते हो. ‘ धौनी ने शुक्रवार को साफ किया था कि वह फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कह रहे हैं.

चौतीस वर्षीय धोनी ने दिसंबर 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. संन्यास को लेकर पूछे जा रहे लगातार सवालों से परेशान धौनी ने कहा, ‘‘सवाल होंगे, आप मुझे पत्र या प्रार्थना भेजो. यदि आप स्वतंत्र हो तो फिर सभी तरह के सवाल करना सही नहीं है. हर किसी को इस बात का आकलन करना चाहिए कि क्या करना चाहिए और ऐसा क्यों करना चाहिए। क्योंकि यदि किसी को सवाल पूछने का मंच मिला हुआ तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप वही सवाल दोहराते रहो। आज की दुनिया में सब कुछ मीडिया कवर कर रहा है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी होता है तो भारत में सवाल उठा दिये जाते हैं. यदि हम विश्व टी20 को आसानी से जीत लेते हैं तो पूछा जाता है कि क्या हमने बहुत जल्दी चरम हासिल कर लिया है. यदि हम फाइनल में हार जाते हैं तो फिर पूछा जाएगा कि क्या हम फाइनल का दबाव झेलने में सक्षम हैं. ‘

धौनी ने कहा, ‘‘यदि हम क्वालीफाई नहीं करते हैं तो सवाल होगा कि क्या हम घरेलू मैदानों पर दबाव झेलने में सक्षम हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं लोगों को सवाल पूछने से वास्तव में रोक सकता हूं। यदि बेहतर सवाल पूछे जाएंगे तो मैं पक्के तौर पर उनका जवाब दूंगा.’ भारत ने नौ साल पहले धौनी की अगुवाई में पहला विश्व टी20 जीता था और उनकी निगाह फिर से इस खिताब पर टिकी है जिसके लिये तैयारियां बांग्लादेश में शुरू हो जाएंगी. भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीतकर पहले ही लय हासिल कर चुकी है. धौनी ने अपनी तैयारियों पर संतोष जताया. उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि हमने आस्ट्रेलिया में तीन मैच खेले. हां परिस्थितियां भिन्न थी लेकिन इसके बाद हम श्रीलंका से खेले। इससे हमें इस प्रारुप से सामंजस्य बिठाने में मदद मिली. टी20 से टेस्ट प्रारुप में लौटना टेस्ट से टी20 प्रारुप में लौटने से बेहतर होता है. यह अच्छा है कि हमें इन मैचों में खेलने का मौका मिला. ‘ धौनी ने कहा, ‘‘अक्सर आपको विश्व टी20 से बहुत अधिक मैच खेलने को नहीं मिलते हैं और इसलिए अच्छा है कि हमें कुछ मैच खेलने और लय हासिल करने का मौका मिल रहा है. ‘ भारतीय कप्तान ने कहा कि वे एशिया कप में सभी को मौका देने की कोशिश करेंगे ताकि संतुलन बनाया जा सकते। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक को मौका देना चाहेंगे. प्रत्येक को मैच खेलने का मौका देना महत्वपूर्ण है लेकिन हम मैच जीतने पर ध्यान देंगे और यह हमारी शीर्ष प्राथमिकता है. ‘

भारत एशिया कप में अपना पहला मैच 24 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. धोनी ने कहा, ‘‘मेरे पास बडे टूर्नामेंट जीतने के लिये विश्वास और प्रतिभा है. यह टीम हर क्षेत्र में कुशल है. प्रत्येक को फिट रखना महत्वपूर्ण है. यदि सभी को खेलने का मौका मिलता है तो यह हमारे लिये बहुत अच्छा रहेगा। आखिर में आपको मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करना होता है. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola