जेएनयू मुद्दे पर बोले धौनी, सुरक्षाबलों ने भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की

Updated at : 21 Feb 2016 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनयू मुद्दे पर बोले धौनी, सुरक्षाबलों ने भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित की

नयी दिल्ली : देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज सशस्त्र बलों को सम्मान देने की अपील करते हुए कहा कि उनके कारण ही देश इस मुद्दे पर बहस करने की स्थिति में है. धौनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘जब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर जारी हंगामे के बीच भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज सशस्त्र बलों को सम्मान देने की अपील करते हुए कहा कि उनके कारण ही देश इस मुद्दे पर बहस करने की स्थिति में है.

धौनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘जब हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस कर रहे हैं तब हमारे सुरक्षाबल सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम बहस जारी रखने की स्थिति में रहें.’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष बल और कमांडो यूनिट के लोग आपकी और मेरी तरह ही सामान्य लोग हैं जो इतने प्रेरित और प्रशिक्षित हैं कि अपने आप पर देश के हित को तरजीह दें.’ धौनी को भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद हासिल है.

जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के परिसर में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी नारे लगने के बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जारी बहस के बीच धौनी ने यह बयान दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola