एक ऐसा मैच जहां पूरी टीम आउट हो गयी ''शून्य'' पर, वर्ल्ड रिकार्ड

नयी दिल्ली : क्रिकेट में रोजाना कोई न कोई रिकार्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं. लेकिन एक खबर ऐसी है जो आज तक क्रिकेट के इतिहास में आपने कभी सुना नहीं होगा. एक ऐसा वर्ल्ड रिकार्ड जिसे टूटने में वर्षों लग जाएंगे.दरअसल इंग्लैंड में एक मैच के दौरान पूरी की पूरी टीम शुन्य […]
नयी दिल्ली : क्रिकेट में रोजाना कोई न कोई रिकार्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं. लेकिन एक खबर ऐसी है जो आज तक क्रिकेट के इतिहास में आपने कभी सुना नहीं होगा. एक ऐसा वर्ल्ड रिकार्ड जिसे टूटने में वर्षों लग जाएंगे.दरअसल इंग्लैंड में एक मैच के दौरान पूरी की पूरी टीम शुन्य पर आउट होगी. हारने वाली टीम ने 20 गेंद का सामना किया.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में एक मुकाबले में क्राइस्ट चर्च के खिलाफ खेलते हुए बैपचाइल्ड की पूरी टीम बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गयी और क्राइस्ट चर्च ने मैच 120 रन से जीत लिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राइस्ट चर्च की टीम ने 120 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैपचाइल्ड की पूरी टीम महज 20 गेंद पर ही सिमट गयी. टीम कोई रन नहीं जोड़ पायी. इस तरह से यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ और वर्ल्ड रिकार्ड बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




