युवराज के कैंसर अभियान में शामिल हुए सचिन तेंदुलकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 3:32 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के उस कैंसर अभियान में शामिल हुए जिसमें करीब सौ कैंसर प्रभावित बच्चों को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शिक्षा देने की घोषणा की गयी. विश्व कैंसर दिवस पर कल क्रिकेटर युवराज ने अपना अभियान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जहीर खान जैसे स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के उस कैंसर अभियान में शामिल हुए जिसमें करीब सौ कैंसर प्रभावित बच्चों को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शिक्षा देने की घोषणा की गयी.

विश्व कैंसर दिवस पर कल क्रिकेटर युवराज ने अपना अभियान ‘टूगेदर वी कैन’ : हम मिलकर कर सकते हैं : शुरु किया. कैंसर के लिए संघर्ष करने का आहवाहन करते हुए युवराज ने कहा कि वे कैंसर अभियान के लिए पैसा एकत्र करेंगे. उन्होंने कहा कि करीब सौ बच्चों की शिक्षा का खर्च वे उठायेंगे क्योंकि कैंसर से पीड़ित बच्चों के परिवार वाले इस बीमारी का इलाज कराते कराते परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola