ePaper

आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर पटखनी देने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 31 Jan 2016 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर पटखनी देने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने महेंद्र सिंह धौनी

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी आज अपने कप्‍तानी कैरियर में एक और सितारा जड़ लिया है. उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया की धरती में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे आज से पहले किसी ने भी नहीं किया था. दुनिया के सबसे सफल कप्‍तानों में शामिल धौनी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के वनडे और टी-20 कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी आज अपने कप्‍तानी कैरियर में एक और सितारा जड़ लिया है. उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया की धरती में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे आज से पहले किसी ने भी नहीं किया था.

दुनिया के सबसे सफल कप्‍तानों में शामिल धौनी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया को उसी की धरती में क्‍लीन स्‍वीप कर अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है. धौनी ऑस्‍ट्रेलिया को उसी की धरती में क्‍लीन स्‍वीप करने वाले दुनिया के पहले कप्‍तान बन गये हैं. कंगारुओं को आज तक किसी भी टीम ने उसकी धरती में न तो टेस्‍ट में,न वनडे में और न ही टी-20 श्रृंखला में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था.

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतकों के बाद सुरेश रैना की ताबड़तोड़ पारी की मदद से भारत ने शेन वाटसन ने नाबाद शतक को बेकार करते हुए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया और दुनिया की नंबर एक टीम भी बना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola