अंडर- 19 आईसीसी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

Updated at : 30 Jan 2016 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर- 19 आईसीसी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

मीरपुर : भारत ने अपने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आज यहां ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 120 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. धीमी पिच पर टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने सरफराज के 74 रन की […]

विज्ञापन

मीरपुर : भारत ने अपने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आज यहां ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 120 रन से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

धीमी पिच पर टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने सरफराज के 74 रन की मदद से आठ विकेट पर 258 रन बनाए.
बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज रिषभ पंत और मध्यक्रम के बल्लेबाज अरमान जाफर ने भी क्रमश: 57 और 46 रन की पारियां खेली. आलराउंडर महिपाल लोमरोर ने भी 42 गेंद में 45 रन बनाये.
इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 31 . 3 ओवर में 138 रन पर सिमट गयी. अवेश ने 10 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया.लोमरोर ने बल्ले के बाद गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 7 . 3 ओवर में 47 रन देकर पांच विकेट चटकाए.
अवेश ने 11वें ओवर तक ही न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 16 रन कर दिया था जिसके बाद भारत की जीत तय मानी जा रही थी. स्लिप में वाशिंगटन सुंदर ने भी कुछ अच्छे कैच लपके.
इससे पहले भारत के लिए पंत और सरफराज ने तीसरे विकेट के लिए उस समय 89 रन जोडे जब टीम 19 रन पर दो विकेट गंवा चुकी थी। अरमान और लोमरोर ने भी छठे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की.दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 83 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के मारे जबकि मुंबई के सरफराज ने 80 गेंद की अपनी पारी के नौ चौके मारे.
इन दोनों ने हालांकि जमने के बाद अपने विकेट गंवाए. डेल फिलिप्स की गेंद पर पंत ने शार्ट थर्ड मैन पर कैच थमाया जबकि सरफराज ने नाथन स्मिथ की गेंद को विकेटों पर खेल गए.भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के भतीजे अरमान ने इसके बाद 49 गेंद में दो चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली.भारत अपने अगले मैच में नेपाल से भिडेगा जो क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola