ePaper

ट्विटर पर भी मना द्रविड़ का बर्थडे, पढ़ें किसने क्‍या कहा

Updated at : 11 Jan 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्विटर पर भी मना द्रविड़ का बर्थडे, पढ़ें किसने क्‍या कहा

मुंबई : टीम इंडिया में द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ आज 42 सालकेहो गये हैं. द्रविड़ ने विश्व क्रिकेट में कई रिकार्ड अपने नाम किये. द्रविड़ वैसे तो बल्‍लेबाजी के लिये जाने जाते थे, लेकिन उन्‍होंने कई मौकों पर टीम के लिए विकेट कीपिंग भी किया. 2007 विश्व कप में उन्‍होंने पूरे […]

विज्ञापन

मुंबई : टीम इंडिया में द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ आज 42 सालकेहो गये हैं. द्रविड़ ने विश्व क्रिकेट में कई रिकार्ड अपने नाम किये. द्रविड़ वैसे तो बल्‍लेबाजी के लिये जाने जाते थे, लेकिन उन्‍होंने कई मौकों पर टीम के लिए विकेट कीपिंग भी किया.

2007 विश्व कप में उन्‍होंने पूरे मैच में टीम के लिए विकेट कीपिंग किया था. इसके अलावा द्रविड़ अच्‍छे फिल्‍डर भी थे. उनके 42वें जन्‍मदिन पर उनके समर्थकों और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिये उन्‍हें बधाई संदेश दिये हैं.
आइये जानें किसने क्‍या कहा
1.विराट कोहली- टीम इंडिया के टेस्‍ट कप्‍तान विराट कोहली ने भी राहुल द्रविड़ को जन्‍म दिन की हार्दिक शुभकामना दी है. उन्‍होंने कहा, आप सभी के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत बने रहेंगे.

2. सचिन तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ को शुभकामना संदेश देते हुए कहा, हैपी बर्थडे द्रविड़. आपको सभी सफलताओं के लिए बधाई खास कर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए.

3. अनुराग ठाकुर – राहुल द्रविड़ दुनिया के महान बल्‍लेबाज और महान प्रशासक हैं. मैं उन्‍हें उनके स्‍वास्‍थ और उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं.

4. मोहम्‍मद कैफ – राहुल द्रविड़ आपको जन्‍म दिन की बधाई. आप करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्‍त्रोत हैं.


https://twitter.com/KaifSays/status/686506423950290948

5. ममता बनर्जी – राहुल द्रविड़ को बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जन्‍मदिन की शुभकामना दी. उन्‍होंने द्रविड़ के बेहतर स्‍वास्‍थय के लिए शुभकामना दी है. साथ ही कहा, आप भारतीय क्रिकेट के लिए इसी तरह से काम करते रहें.

6. बीसीसीआई – बीसीसीआई ने अपने महान क्रिकेटर और पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ को उनके 42वें जन्‍मदिन पर शुभकामना दिया है. बीसीसीआई ने द्रविड़ को प्रतिबद्धता, स्थिरता, क्‍लास वाला खिलाड़ी बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola