युवराज को याद आया 2014 फाइनल का खराब प्रदर्शन
Updated at : 25 Dec 2015 4:59 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : बायें हाथ के स्टायलिश बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि मीरपुर में टी20 विश्व कप फाइनल में 21 गेंद में 11 रन की पारी पिछले डेढ़ साल से हमेशा उनके जेहन में रही है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टी20 टीम में वापसी करने वाले युवराज को यकीन है कि वह अंतरराष्ट्रीय कैरियर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बायें हाथ के स्टायलिश बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि मीरपुर में टी20 विश्व कप फाइनल में 21 गेंद में 11 रन की पारी पिछले डेढ़ साल से हमेशा उनके जेहन में रही है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये टी20 टीम में वापसी करने वाले युवराज को यकीन है कि वह अंतरराष्ट्रीय कैरियर फिर बहाल करने में कामयाब रहेंगे. उन्होंने बीसीसीआई टीवी से कहा ,‘‘ 2014 में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. फाइनल में प्रदर्शन खराब था और यह हमेशा मेरे जेहन में रहा है. मैने अपनी फिटनेस, फील्डिंग और बल्लेबाजी पर मेहनत की और पिछले डेढ़ साल से वही कर रहा हूं.
उम्मीद है कि आगामी सत्र में नतीजे अच्छे आयेंगे.’ उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने पर है. उन्होंने कहा ,‘‘ हमने 2007 में टूर्नामेंट जीता और इसका पूरा मजा लिया. पूरा देश हमारे लिये रोमांचित था. यदि हम उसे दोहरा सके तो 2011 विश्व कप के बाद यह हमारे लिये बड़ी जीत होगी.’
भारत की 2007 टी20 विश्व कप और 2011 विश्व कप की जीत के नायक रहे युवराज ने कहा कि किसी भी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के लिये घरेलू क्रिकेट खेलते समय खुद को प्रेरित करना मुश्किल होता है लेकिन यही एक तरीका है. उन्होंने कहा ,‘‘ आप तब तक खेलना चाहते हैं जब तक इसका मजा ले रहे हैं. चाहे आप घरेलू क्रिकेट खेलें या अंतरराष्ट्रीय. घरेलू क्रिकेट में खुद को प्रेरित करना मुश्किल होता है लेकिन यह समझना पड़ता है कि यही एक तरीका है.’
युवराज ने कहा कि लंबे अंतरराष्ट्रीय कैरियर में हमेशा ऐसा दौर आता है जब हालात अनुकूल नहीं रहते लेकिन अपनी एकाग्रता बनाये रखते हुए कडी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप 13-14 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो वह स्तर बरकरार रखना मुश्किल होता है. खासकर मेरे शरीर के साथ लेकिन मैने रिकवरी के बाद पिछले दो तीन साल में काफी मेहनत की है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




