ePaper

आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 212 रन से हराया

Updated at : 12 Dec 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पारी और 212 रन से हराया

होबार्ट : टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने आज यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी और 212 रन से करारी शिकस्त दी. पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पैटिनसन ने आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुवाई करके […]

विज्ञापन

होबार्ट : टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन की घातक गेंदबाजी से आस्ट्रेलिया ने आज यहां पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी और 212 रन से करारी शिकस्त दी. पिछले साल मार्च के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पैटिनसन ने आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुवाई करके वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को तहस नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में डेरेन ब्रावो ( 108 ) के शतक के बावजूद 223 रन पर ढेर हो गयी और इस तरह से आस्ट्रेलिया को 360 रन की बढ़त मिली जिसने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 583 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी. वेस्टइंडीज की टीम को फालोआन के लिये उतरना पड़ा और उसकी टीम दूसरी पारी में केवल 36 . 3 ओवर में 148 रन पर सिमट गयी. इसमें 94 रन सलामी बल्लेबाज क्रेग बे्रथवेट ने बनाये. पैटिनसन ने 27 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि जोश हेजलवुड ( 33 रन देकर तीन विकेट ) ने उनका अच्छा साथ दिया.

एक समय विश्व क्रिकेट का बेताज बादशाह कहा जाने वाला वेस्टइंडीज की स्थिति अभी बहुत खराब है. वह विश्व रैंकिंग में केवल बांग्लादेश और जिंबाब्वे से ऊपर है और उसने आस्ट्रेलिया में 1997 के बाद कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है. इससे पहले सुबह ब्रावो ने अपनी पारी 94 रन से आगे बढ़ायी और अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया. उन्होंने आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट होने से पहले 177 गेंद खेली और 20 चौके लगाये.

हेजलवुड ने सुबह केमार रोच और जेरोम टेलर ने लगातार गेंदों पर आउट किया लेकिन जोमेले वारिकन ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी. हेजलवुड ने पहली पारी में 45 रन देकर चार विकेट लिये. दोनों पारियों में वेस्टइंडीज के नौ विकेट गिरे क्योंकि तेज गेंदबाज शेनन गैब्रियल बायें टखने में चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाये. इस मैच के दौरान दर्शकों की संख्या बहुत कम रही. तीन दिन में केवल 15,342 दर्शक ही आये जिससे होबार्ट के टेस्ट स्थल को लेकर सवाल उठने लग गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola