इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ
Updated at : 01 Dec 2015 3:37 PM (IST)
विज्ञापन

शारजाह : तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंग्लैंड ने तीसरा और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया. वोक्स ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर सात रन दिये लेकिन आखिरी गेंद पर मैच टाई कराने में कामयाब रहे. पाकिस्तान […]
विज्ञापन
शारजाह : तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स के बेहतरीन आखिरी ओवर के दम पर इंग्लैंड ने तीसरा और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच सुपर ओवर में जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया.
वोक्स ने आखिरी ओवर में पहली दो गेंदों पर सात रन दिये लेकिन आखिरी गेंद पर मैच टाई कराने में कामयाब रहे. पाकिस्तान 155 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सका. क्रिस जोर्डन के सुपर ओवर में पाकिस्तान तीन रन ही बना सका. इंग्लैंड ने सिर्फ चार गेंद में लक्ष्य हासिल करके श्रृंखला जीत ली.
इस जीत से इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गया जबकि पाकिस्तान दूसरे से छठे स्थान पर खिसक गया. इंग्लैंड ने पहला मैच 14 रन से और दूसरा तीन रन से जीता था. इससे पहले पाकिस्तान के लिये शोएब मलिक ने 54 गेंद में 75 रन बनाये.
उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ छठे विकेट के लिये 38 गेंद में 63 रन भी जोडे. दोनों उस समय क्रीज पर आये थे जब पाकिस्तान के पांच विकेट 65 रन पर गिर चुके थे. मलिक ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये. टास जीतकर बल्लेबाजी चुनने वाले इंग्लैंड के लिये जेम्स विंस ने 46 और वोक्स ने 37 रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




