ePaper

अश्विन साल 2015 में 55 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बने

Updated at : 27 Nov 2015 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
अश्विन साल 2015 में 55 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बने

नागपुर : टीम इंडिया के टॉप स्पिनर आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच में कमाल कर दिया है. उन्‍होंने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट झटके. इसके साथ ही अश्विन इस साल सबसे अधिक टेस्‍ट विकेट लेने वालेदुनियाके पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं. अश्विन ने इस साल मात्र आठ टेस्‍ट […]

विज्ञापन

नागपुर : टीम इंडिया के टॉप स्पिनर आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट मैच में कमाल कर दिया है. उन्‍होंने दोनों पारियों में कुल 12 विकेट झटके. इसके साथ ही अश्विन इस साल सबसे अधिक टेस्‍ट विकेट लेने वालेदुनियाके पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं.

अश्विन ने इस साल मात्र आठ टेस्‍ट मैच में 15 इनिंग खेलते हुए 63 मैडन ओवर के साथ 55 विकेट हासिल किये और इस साल सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाडियों में टॉप पर पहुंच गये हैं. अश्विन के बाद दूसरे नंबर पर इंग्‍लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं. ब्रॉड ने 13 टेस्‍ट मैच में 25 इनिंग खेलकर 100 मैडन ओवर फेंक कर कुल 51 विकेट झटके. तीसरे नंबर पर पाकिस्‍तानी टीम के यासिर शाह हैं. शाह ने 7 टेस्‍ट मैच में 14 इनिंग खेल कर 65 मैडन ओवर के साथ 49 विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola