हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली : युवराज सिंह

मुंबई : क्रिकेटर युवराज सिंह ने अटकलों को सच साबित करते हुए दीपावली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली. अब इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह ने कर दी है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली है. हेजल के रूप में मुझे […]
मुंबई : क्रिकेटर युवराज सिंह ने अटकलों को सच साबित करते हुए दीपावली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली. अब इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह ने कर दी है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में लिखा, हां मैंने हेजल के साथ सगाई कर ली है. हेजल के रूप में मुझे जिंदगी भर के लिए एक दोस्त मिल गयी है. जैसा की मां का कहना है हेजल बिल्कुल मेरी जैसी है.
WHAT HAVE YOU GUYS DONE?!!! 😄😜 @YUVSTRONG12 @hazelkeech … Congrats my crazies💃🏻👻#FriendsAreFamily #ShaadiTime pic.twitter.com/fYaUKMU96N
— Gaurav Kapur (@gauravkapur) November 15, 2015
युवराज सिंह ने हेजल और अपनी तसवीर भी सोशल मीडिया में पोस्ट की. युवराज सिंह और हेजल कीच ने बाली में एक दूसरे से दीपावली के दिन सगाई कर ली. सगाई के बाद युवराज सिंह जब मुंबई लौटे तो उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए एयरपोर्ट पर भांगड़ा किया. फिर वे हेजल के साथ कार में बैठकर चले गये. खबर है कि दोनों की शादी फरवरी में होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




