गांगुली ने सचिन को धमकाया,कहा, ओपनिंग नहीं दिया तो वापस लौट जाऊंगा !

नयी दिल्ली : अमेरिका में इसी सप्ताह शुरू होने वाले ऑल स्टार टी-20 श्रृंखला से पहले सौरव गांगुली ने अपने साथी क्रिकेटर और दुनिया के महान क्रिकेटरों में शामिल सचिन तेंदुलकर को धमकाया है. गांगुली ने सचिन को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें ओपनिंग करने के लिए नहीं भेजा गया तो वो […]
नयी दिल्ली : अमेरिका में इसी सप्ताह शुरू होने वाले ऑल स्टार टी-20 श्रृंखला से पहले सौरव गांगुली ने अपने साथी क्रिकेटर और दुनिया के महान क्रिकेटरों में शामिल सचिन तेंदुलकर को धमकाया है. गांगुली ने सचिन को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें ओपनिंग करने के लिए नहीं भेजा गया तो वो वापस देश लौट जाएंगे.
दरअसल गांगुली ने यह बातें मजाकिया लहजे में कही हैं. ऑल स्टार क्रिकेटरों के इस श्रृंखला के आरंभ होने से पहले गांगुली,सचिन सहित सभी पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर पसीने बहाये. इसी दौरान दादा ने मजाकिया लहजे में कहा, अगर सचिन उन्हें पारी की शुरुआत करने नहीं भेजते हैं तो पहली फ्लाइट पकड़ कर वो देश वापस लौट जाएंगे. गांगुली ने केवल सचिन के साथ मजाक नहीं किया बल्कि उन्होंने वीवी एस लक्ष्मण को भी नहीं छोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




