IPL-9 में नयी जर्सी में दिखेंगे महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 24 Oct 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
IPL-9 में नयी जर्सी में दिखेंगे महेंद्र सिंह धौनी

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान महेंद्र धौनी ने कल बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट्‌स के मालिक एन. श्रीनिवासन से भेंट की. इस मुलाकात पर धौनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा गया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल सहित कई मुद्दों […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान महेंद्र धौनी ने कल बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट्‌स के मालिक एन. श्रीनिवासन से भेंट की. इस मुलाकात पर धौनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा गया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल सहित कई मुद्दों पर इन दोनों के बीच बातचीत हुई.

जब से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लोढ़ा समिति ने दो साल का बैन लगाया है तबसे यह चर्चा आम है कि आखिर क्या होगा महेंद्र सिंह धौनी सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को जो इन दोनों टीमों से खेलते हैं.

आईपीएल की नयी टीम से खेलेंगे महेंद्र सिंह धौनी

महेंद्र सिंह धौनी की लोकप्रियता अभी देश में जस की तस है. उनमें यह माद्दा है कि वे अपनी टीम को जीत दिला सकें. ऐसे में यह असंभव सा लगता है कि वे खुद को आईपीएल से अलग रखेंगे. चूंकि इस सीजन में उनकी टीम बैन होने के कारण आईपीएल नहीं खेलेगी, इसलिए संभव है कि वे नयी टीम की जर्सी में नजर आयें. महेंद्र सिंह धौनी पूरे आठ साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे हैं. सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है कि धौनी रांची की टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

बीसीसीआई से मिली हरी झंडी

बीसीसीआई की बैठक में इस बात को हरी झंडी दे दी गयी है कि दो नयी टीमें इस बार के आईपीएल में शामिल होंगी और बहुत संभव है कि धौनी और रैना जैसे खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा होंगे. यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल की सबसे चहेती टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं. सीएसके की लोकप्रियता इसलिए इतनी ज्यादा है , क्योंकि महेंद्र सिंह धौनी इसके कप्तान हैं. चूंकि बीसीसीआई ने यह फैसला किया है कि आईपीएल में दो नयी टीमें होगी और इसका निर्धारण सबसे अधिक बोली लगाने वाले के जरिये होगा. ऐसे में उम्मीद यह की जा रही है कि धौनी और रैना आईपीएल सीजन नौ में नजर आ सकते हैं.

खिलाड़ियों पर नहीं है बैन

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति ने आईपीएल की दो टीम को बैन किया है, खिलाड़ियों को नहीं, इसलिए धौनी और रैना के पास यह आप्शन है कि वे नयी टीम के साथ आईपीएल का हिस्सा बन सकते हैं. जस्टिस लोढ़ा ने अपने फैसले में कहा है कि महेंद्र धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2-2 साल के लिए बैन किया जाता है. लेकिन टीम के खिलाड़ी स्वतंत्र हैं और वे किसी भी टीम से खेल सकते हैं. ऐसी स्थिति में यह स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि धौनी और रैना के लिए आईपीएल सीजन 9 में कई आप्शन खुले हैं और अगर वे इसमें खेलना चाहते हैं, तो उनके लिए कई रास्ते खुले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola