आज हो सकती है अरुण जेटली और शहरयार खान की मुलाकात

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के आसार धूमिल होते जा रहे हैं जबकि पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की कोशिश में जुटे हैं. खान ने कहा ,‘‘ नजम सेठी दुबई चले गये हैं. मैं अरुण जेटली से मिलने की कोशिश कर रहा हूं ताकि […]
नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के आसार धूमिल होते जा रहे हैं जबकि पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की कोशिश में जुटे हैं. खान ने कहा ,‘‘ नजम सेठी दुबई चले गये हैं. मैं अरुण जेटली से मिलने की कोशिश कर रहा हूं ताकि उनसे इस मसले पर बात कर सकूं. उनके साथ मिलने की कोशिश जारी है.’
यह पूछने पर कि क्या उन्हें श्रृंखला होने के आसार नजर आ रहे हैं, उन्होंने कहा ,‘‘जब तक मैं किसी से मिल नहीं लेता, इसके बारे में बात करना समय की बर्बादी है. बातचीत होने के बाद ही कुछ कह सकता हूं.’ बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अपने कुछ आला अधिकारियों को साफ तौर पर कहा है कि खान की मूवमेंट के बारे में सूचित किया जाये ताकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जा सके. यदि कोई अनौपचारिक बैठक होती भी है तो वह शाम को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










