ePaper

बीसीसीआई ने कटक घटना पर ओसीए से दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी

Updated at : 07 Oct 2015 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई ने कटक घटना पर ओसीए से दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दर्शकों के उत्पात के कारण व्यवधान पड़ने की घटना से खफा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज ओडिशा क्रिकेट संघ से आज रिपोर्ट मांगी और उससे पूछा कि दर्शकों को स्टेडियम के अंदर बोतलें ले जाने की अनुमति क्यों दी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दर्शकों के उत्पात के कारण व्यवधान पड़ने की घटना से खफा भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज ओडिशा क्रिकेट संघ से आज रिपोर्ट मांगी और उससे पूछा कि दर्शकों को स्टेडियम के अंदर बोतलें ले जाने की अनुमति क्यों दी गयी.

दूसरे टी20 के दौरान दर्शकों ने भारत के खराब प्रदर्शन के बाद मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरु कर दी थी जिससे कम से कम दो बार खेल रोकना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच छह विकेट से जीता. यह मैच उस स्टैंड से दर्शकों को हटाने के बाद ही पूरा हो पाया जहां से बोतलें फेंकी गयी थी. बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच अक्तूबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गये दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शकों के गलत व्यवहार को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने ओडिशा क्रिकेट संघ के सचिव आशीर्वाद बेहडा से इस घटना पर दो दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के लिये कहा है.

‘ मैच की दूसरी पारी के दौरान बाराबती स्टेडियम में दर्शकों ने मैदान पर प्लास्टिक की बोतलें फेंककर मैच में व्यवधान डाला. इसके कारण कई मिनटों तक खेल रुका रहा और अधिकतर दर्शकों को स्टेडियम से बाहर करने के बाद ही खेल शुरु हो पाया. बयान में कहा गया है, ‘‘मनोहर ने राज्य संघ से पूछा है कि दर्शकों को स्टेडियम के अंदर बोतलें ले जाने की अनुमति क्यों दी गयी जो कि आईसीसी के दिशानिर्देशों के खिलाफ है. ‘ दर्शकों के इस व्यवहार की पूर्व कप्तानों सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने कड़ी आलोचना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola