दौरा रद्द होने से रोकने के लिये बने एशियाई संस्था : अफरीदी

कराची : पाकिस्तान की राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से अन्य टीमों को दौरे रद्द करने से रोकने के लिये मजबूत एशियाई संस्था का गठन करने की अपील की है. पाकिस्तान की तरफ से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 84 टी20 मैच […]
कराची : पाकिस्तान की राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश से क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से अन्य टीमों को दौरे रद्द करने से रोकने के लिये मजबूत एशियाई संस्था का गठन करने की अपील की है.
पाकिस्तान की तरफ से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 84 टी20 मैच खेल चुके इस अनुभवी ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के बांग्लादेश दौरा नहीं करने के फैसले पर निराशा व्यक्त की. अफरीदी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह एशियाई क्रिकेट के साथ सही नहीं हो रहा है. सभी के लिये सुरक्षा महत्वपूर्ण है लेकिन केवल कुछ अफवाहों या डर के कारण दौरे स्थगित नहीं किये जाने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










