किसानों की मदद के लिए आगे आये रहाणे, सीएम को सौंपा पांच लाख का चेक

मुंबई : टीम इंडिया में साइलेंट किलर के नाम से मशहूर अजिंक्य रहाणे किसानों की मदद के लिए आगे आये हैं. उन्होंने किसानों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर फडणवीस ने जानकारी दी कि रहाणे […]
मुंबई : टीम इंडिया में साइलेंट किलर के नाम से मशहूर अजिंक्य रहाणे किसानों की मदद के लिए आगे आये हैं. उन्होंने किसानों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है. इसकी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर
Thank you @ajinkyarahane88 for contributing ₹5,00,000/-for #JalYuktShivar Abhiyan,an imp step for agricultural devpt. pic.twitter.com/PkzsTWMmnT
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 14, 2015
फडणवीस ने जानकारी दी कि रहाणे खुद उनके सामने आकर किसानों की सहायता के लिए पांच लाख रुपये का चेक सौंपे. बाद में रहाणे ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें राज्य के किसानों की हालात के बारे में जानकारी हुई. उसी दिन उन्होंने किसानों की मदद के लिए संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि उनकी दादी खुद एक किसान हैं इसलिए वह किसानों की स्थिति के बारे में जानते हैं.
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ में किसानों की हालत काफी खराब है. वहां के किसान अपनी खराब स्थिति से परेशान कई बार आत्महत्या भी कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




