ePaper

अब युवी हेजल कीच संग लड़ा रहे हैं इश्क

Updated at : 07 Sep 2015 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
अब युवी हेजल कीच संग लड़ा रहे हैं इश्क

नयी दिल्ली: बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं . लेकिन चर्चा में उनकी टीम में वापसी को लेकर नहीं, बलि्क उनके प्रेम संबंधों को लेकर है. खबर है कि युवराज सिंह इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ डेट कर रहे हैं. आपको […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं . लेकिन चर्चा में उनकी टीम में वापसी को लेकर नहीं, बलि्क उनके प्रेम संबंधों को लेकर है. खबर है कि युवराज सिंह इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ डेट कर रहे हैं. आपको बता दें कि हेजल कीच बॉडीगार्ड में सलमान खान और करीना कपूर के साथ नजर आयी थीं. साथ ही उन्हें आइटम सांग के लिए भी याद किया जाता है.

मीडिया में चल रही खबरों को अगर सच मानें, तो लंदन एयरपोर्ट में यह साथ देखे गये थे. युवी और हेजल वहां छुट्टियां मनाने गये थे. हालांकि ना तो युवराज सिंह ने और ना ही हेजल ने अपने रिश्तों के बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया दी है. लेकिन इनकी चुप्पी अफवाहों को हवा दे रही है.

गौरतलब है कि युवराज सिंह 34 साल के हो गये हैं. लेकिन सिक्सर किंग को अभी तक कोई लड़की बोल्ड नहीं कर पायी है. हालांकि उनके इश्क के चर्चे किम शर्मा और असिन के साथ भी सुने गये हैं. लेकिन अभी तक युवराज सिंह ने अपने किसी संबंध को स्वीकार नहीं किया है. 2011 विश्वकप के हीरो युवराज सिंह कैंसर से उबरे हैं और जिंदगी की जंग में काफी मुशि्कल हालात का सामना किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola