सुरेश रैना बने सिंगर

मुंबई : अभिनेता जीशान कादरी की पहली निर्देशित फिल्म ‘मेरठियां गैंगस्टर’ के लिए क्रिकेट खिलाडी सुरेश रैना गीत गाएंगे. ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ फिल्म का सह पटकथा लेखन करने वाले जीशान फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे. उन्होंने फिल्म में गायिकी के लिए रैना को प्रोत्साहित किया. ‘रिवाल्वर रानी’ फिल्म के अभिनेता के अच्छे मित्र रैना […]
मुंबई : अभिनेता जीशान कादरी की पहली निर्देशित फिल्म ‘मेरठियां गैंगस्टर’ के लिए क्रिकेट खिलाडी सुरेश रैना गीत गाएंगे. ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ फिल्म का सह पटकथा लेखन करने वाले जीशान फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे. उन्होंने फिल्म में गायिकी के लिए रैना को प्रोत्साहित किया. ‘रिवाल्वर रानी’ फिल्म के अभिनेता के अच्छे मित्र रैना ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं गीत की रिकार्डिंग करने के लिए मुंबई में हूं। मुझे पुराने हिंदी गाने पसंद हैं और ‘मेरठियां गैंगस्टर’ के लिए गीत गाने के लिए आया हूं और मैं यह पहली बार कर रहा हूं और हमारा संगीत जल्द तैयार हो जाएगा.’
जीशान हमेशा क्रिकेटर रैना की आवाज को जनता तक लाना चाहते थे. जीशान ने बताया, ‘‘मैं एक मौके की तलाश में था जहां पर मैं उसे ले सकता था और मैं उत्साहित हूं कि वह मेरी फिल्म के लिए गायिकी कर रहे हैं. मैं खुश हूं कि वह ऐसा करने के लिए सहमत हो गये और मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अपने व्यस्त समय से इसके लिए समय निकाला।’ ‘मेरठियां गैंगस्टर’ 18 सितंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. इसी दिन कंगना रानावत की फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ प्रदर्शित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




