केरल में लक्जरी विला खरीदेंगे सचिन तेंदुलकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2015 4:43 PM
कोच्चि : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर केरल में लक्जरी विला खरीदने की सोच रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में केरला ब्लास्टर्स टीम के मालिक तेंदुलकर ने यहां बैकवाटर इलाके में एक विला पसंद किया है. निजी डेवलपर प्राइम मेरिडियन के एक अधिकारी ने बताया , तेंदुलकर ने यहां एक विला […]
कोच्चि : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर केरल में लक्जरी विला खरीदने की सोच रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में केरला ब्लास्टर्स टीम के मालिक तेंदुलकर ने यहां बैकवाटर इलाके में एक विला पसंद किया है. निजी डेवलपर प्राइम मेरिडियन के एक अधिकारी ने बताया , तेंदुलकर ने यहां एक विला पसंद किया है और वह शनिवार को यह ब्लू वाटर्स विला देखने आयेंगे.
उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या तेंदुलकर ने विला बुक कर लिया है. तेंदुलकर कल रात यहां पहुंचेंगे और इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (भारत चैप्टर) के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह के आखिरी दिन शिरकत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










