ePaper

ग्रामीण खेल महोत्सव का आकर्षण होंगे सचिन तेंदुलकर

Updated at : 03 Sep 2015 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण खेल महोत्सव का आकर्षण होंगे सचिन तेंदुलकर

कोयंबटूर : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर यहां कल होने वाले ग्रामीण खेल महोत्सव ‘ ईशा रिजुवेनेशन कप’ में आकर्षण का केंद्र होंगे. ईशा फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक स्वामी प्रबोधा ने बताया कि सचिन विभिन्न वर्गों में पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान करेंगे. यह शिविर ग्रामीणों को नशे और धूम्रपात की लत से निजात दिलाकर विभिन्न […]

विज्ञापन

कोयंबटूर : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर यहां कल होने वाले ग्रामीण खेल महोत्सव ‘ ईशा रिजुवेनेशन कप’ में आकर्षण का केंद्र होंगे. ईशा फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक स्वामी प्रबोधा ने बताया कि सचिन विभिन्न वर्गों में पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान करेंगे.

यह शिविर ग्रामीणों को नशे और धूम्रपात की लत से निजात दिलाकर विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत के लिए प्रेरित करने के मकसद से लगाया गया है. तेंदुलकर पुरुषों के वालीबाल और महिलाओं के थ्रोबाल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल देखेंगे. इसके बाद वह एक अंडर 19 क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कार देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola