मैदान पर साथ-साथ दिखेंगे महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग

Updated at : 02 Sep 2015 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
मैदान पर साथ-साथ दिखेंगे महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग

लंदन : भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग यहां 17 सितंबर को किया ओवल पर कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ एक चैरिटी मैच खेलेंगे. धौनी और सहवाग की टीम में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी होंगे. ये हेल्प फोर हीरोज इलेवन का हिस्सा होंगे जिसके […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और वीरेंद्र सहवाग यहां 17 सितंबर को किया ओवल पर कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ एक चैरिटी मैच खेलेंगे. धौनी और सहवाग की टीम में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स भी होंगे. ये हेल्प फोर हीरोज इलेवन का हिस्सा होंगे जिसके कप्तान इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एंड्रयू स्ट्रास होंगे और मैनेजर इयान बाथम हैं.

इनका सामना शेष विश्व एकादश से होगा जिसमें ब्रेंडन मैकुलम, मैथ्यू हेडन, महेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ जैसे जिसो हैं. इनके अलावा न्यूजीलैंड के स्काट स्टायरिस, डेनियल विटोरी और अफगानिस्तान के शापूर जदरान भी इसके लिये खेलेंगे. टीम के कोच गैरी कर्स्टन और मैनेजर सुनील गावस्कर होंगे.

इसके अलावा इन्क्रेडीबल हेल्प फोर हीरोज क्रिकेट क्लब और इंग्लैंड फिजीकल डिसएबिलिटी टीम के बीच टी20 मैच भी खेला जायेगा. धौनी ने कहा , मैं इतने सारे सितारों के साथ यह मैच खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं. यह मैच अच्छे काम के लिये खेला जा रहा है. मुझे हमेशा से इंग्लैंड में खेलने में मजा आता रहा है. मैं सभी खेलप्रेमियों से इस मैच को देखने की अपील करुंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola